2025-03-08

सरकार लाई महिलाओं के लिए नई योजना, International Women’s Day पर हो रही लांच; मंत्रीजी बनेंगी पहली सवारी

SDRF Coordination
Command Center
Field Training
Field Training

उत्‍तराखंड में महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी महिला सारथी योजना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को शुरू की जाएगी। इस योजना के पहले प्रथम सप्ताह जनजागरूकता के लिए महिलाओं को इस योजना के तहत चलने वाले वाहनों में निश्शुल्क सफर कराया जाएगा। महिला सशक्रीकरण मंत्री रेखा आर्या महिला सारथी की पहली सवारी बनेंगी। इस योजना की शुरुआत 10 ई-स्कूटी, दो आटो रिक्शा और दो ई-टैक्सी कार से की जा रही है।

\r\n\r\n

बनाए जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस
\r\nमहिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा अथवा परित्यक्ता महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जा रही है। उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाए जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री के कैंप कार्यालय से की जाएगी। वह स्वयं आइआरडीटी हाल सर्वे चौक तक इन्हीं वाहनों से पहुचेंगी। इसके बाद आइआरडीटी सभागार में इस योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड से की गई है। पहले छह माह तक पायलट प्रोजेक्ट के बेहतर परिणाम आने पर इसेे अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।

\r\n\r\n

इन महिलाओं को प्राथमिकता
\r\nसारथी परियोजना में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा एवं परित्यक्ता हों। महिलाओं के लिए वाहन की व्यवस्था कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड और निर्भया योजना फंड से की जानी प्रस्तावित है। इसमें लाभार्थी महिला को पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

\r\n